श्री यथार्थ परमार्थ सेवा समिति
शिक्षा के माध्यम से सशक्तिकरण - 2010 से
आपका दान एक बच्चे का भविष्य उज्ज्वल कर सकता है। वंचित बच्चों की शिक्षा के लिए आज ही सहयोग करें।
1. मानव कल्याण हेतु श्री यथार्थ परमार्थ सेवा समिति के द्वारा प्रत्येक गाँव में निःशुल्क धर्मशास्त्र का ज्ञान एवं धार्मिक पुस्तकों का वितरण तथा पढ़ाने का कार्य आम जनमानस एवं बच्चों के मध्य किया जा रहा है।
2. वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए प्रत्येक गाँव, शहर, जिले, राज्य एवं इस बात के दृष्टिगत समिति द्वारा यह प्रयास किया जा रहा है। वैश्विक स्तर पर धर्मग्रन्थ के अध्ययन करने की जरूरत है।
3. जैसा कि सर्वविदित है कि बच्चे ही हमारे राष्ट्र के विकास की नींव व भविष्य हैं, इसलिए अपील है कि सभी बच्चों, युवाओं, माताओं, बहनों एवं भाइयों को धर्मशास्त्र का ज्ञान होना अनिवार्य है। जिससे उनमें सहिष्णुता, सत्य-असत्य का ज्ञान, सनातन धर्म के प्रति विश्वास एवं निष्काम कर्म की भावना का विकास हो सके।
4. श्रीमद्भागवत गीता, यथार्थ गीता, श्री रामचरित मानस, बाल गीता, धर्मग्रन्थ एवं महापुरुषों की जीवनी हमें जीवन में सही मार्गदर्शन प्रदान कर सही दिशा की ओर अग्रसर करते हैं। इसलिए परिवार व बच्चों को इन धर्मग्रन्थों का अध्ययन कराएं एवं स्वयं भी करें।
5. बच्चे, परिवार एवं स्वयं को भ्रांतियों एवं कुमार्गों से मुक्त होने के लिए धर्मग्रन्थ का ज्ञान होना अत्यंत आवश्यक है और इसी में मानव जीवन का उद्धार संभव है।